Friday, February 6, 2015

भारत के प्रमुख बंदरगाह

1. कलकत्ता बंदरगाह (डायमंड हार्बर):- ► नदी बंदरगाह (हुगली नदी पर स्थित) ► इससे दक्षिण पूर्वी एशिया, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड के लिये आयात►नि... thumbnail 1 summary


1. कलकत्ता बंदरगाह (डायमंड हार्बर):-
► नदी बंदरगाह (हुगली नदी पर स्थित)
► इससे दक्षिण पूर्वी एशिया, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड के लिये आयात►निर्यात होता हैं।

2. हल्दिया:-
► कलकत्ता बंदरगाह के दक्षिण में हुगली नदी पर कलकत्ता के भार को कम करने हेतु बनाया गया।
► यहां तेलशोधन कारखाना भी हैं।

3. पाराद्विप (प्रदीप बंदरगाह):-
► उड़ीसा,
इससे लौह►अयस्क व कोयला का निर्यात होगा।

4. विशाखापट्टनम:-
► आंध्रप्रदेश, भारत का सबसे गहरा बंदरगाह। कच्चा तेल व पेट्रोलियम उत्पादन हेतु प्रसिद्ध।

5. चैन्नई:-
► तमिलनाडु में, भारत का दूसरा सबसे बड़ा यातायात घनत्व वाला बंदरगाह और भारत का सबसे पुराना कृत्रिम बंदरगाह।
► उरर्वक खनिज, लौह, पैट्रोलियम उत्पादन व्यापार हेतु प्रसिद्ध।

6. तुपीकोरन (थीरूवियोचिदंबनाथ):-
► तमिलनाडु के दक्षिण तट पर स्थित (पूर्वी तट पर)

7. कोचीन:-
► केरल में स्थित प्राकृतिक बंदरगाह।
► चाय, कॉफी व मसालों के निर्यात के लिये प्रसिद्ध।

8. न्यू मंगलोर:-
► कर्नाटक में, लौह अयस्क का आयात►निर्यात।
► कुद्रमुख की खान से लोहा इसी बंदरगाह से निर्यात होता हैं।

9. मर्मगोहा:-
► गोवा में स्थित

10. न्हावाशोवा:-
► जवाहरलाल नेहरू (महाराष्ट्र में स्थित), शुष्क सामाग्री के व्यापार हेतु प्रसिद्ध।
► नई तकनीकी हेतु प्रसिद्ध (मुम्बई का भार कम करने हेतु)

11. मुम्बई (द्विप):-
►पश्चिमी तट का सबसे बड़ा प्राकृतिक बंदरगाह।
► सर्वाधिक आयात करने वाला बंदरगाह (भारत का 20% व्यापार यही से)।
► पैट्रोल व शुष्क निर्मित सामग्री।

12. कांडला:-
► ज्वारीय बंदरगाह, प्राकृतिक।
► कच्चा तेल, पैट्रोल, खाद्य तेल, नमक, कपास

13. पोर्ट ब्लेयर:-
► अंडमान निकोबार। 2010 में तेरहवें बंदरगाह के रूप में मान्यता


No comments

Post a Comment